इलाज के बहाने महिला को आश्रम में बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी महंत गिरफ्तार

Amit
3 Min Read
मैनपुरी। कुरावली में इलाज के बहाने महिला को आश्रम में बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को जेल भेजा है। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर महंत व अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महंत अजय दास, ठाकुर आनंद नंदन निवासी प्रेमपुरा थाना कुरावली, अनीस उर्फ सचिन यादव ननासी थरौली थाना मलावन जनपद एटा, रोहित यादव (अजयदास का गनर) के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप लगाया था कि 3 अप्रैल 2023 को अजय दास ने इलाज करने के बहाने फोन करके बुलाया और आश्रम पर बनी कुटिया में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी थी। 4 अप्रैल 2023 को वीडियो दिखाकर फिर से दुष्कर्म किया था। वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई थी। 6 मई 2023 को जब महिला ने अजयदास के भाई ठाकुर आनंद नंदन को सारी बात बताई, तो वीडियो डिलीट करने का आश्वासन देकर कुटिया में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। 27 अगस्त 2024 को जब पति ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। 30 अगस्त 2024 को दोनों आरोपियों ने महिला के घर में गुंडे भेज कर परिवार सहित मारने की धमकी दिलवाई थी।
इसके बाद 12 अक्तूबर 2024 को जब महिला अपने बेटे के साथ घिरोर से कुरावली रोड पर खिचौली व सोनई के बीच जंगल में पहुंची तो महंत के गनर रोहित यादव, सहयोगी अनीश उर्फ सचिन यादव व अन्य ने कार में डाल लिया था। अजय दास और आनंद ने समझौते को लेकर धमकाया था।
मना करने पर सचिन यादव व अजय दास ने कुरावली नहर पुल के पीछे महिला के पुत्र को कार से उतारकर दूसरी कार मे डाल लिया और अगवा कर ले गए थे। धमका कर आरोपियों ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाए थे। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोेपियों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी अजय दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
Share This Article
Leave a Comment