आज से नोएडा डिपो से दोबारा स्थानीय बस सेवा, पढ़ें पूरी खबर

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। मोरना स्थित नोएडा डिपो से शुक्रवार से दोबारा स्थानीय बस सेवा शुरू हो जाएगी। ईद पर स्थानीय रूटों से हटाई गई बसें भीड़ खत्म होने पर फिर से सुबह से शुरू हो जाएंगी। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि ईद पर लखनऊ, अलीगढ़, आगरा और बरेली के लिए स्थानीय रूटों से बसें हटाकर भीड़ वाले रूट पर चलाई गई थी। भीड़ अब नहीं है, ऐसे में इन्हें हटाकर स्थानीय रूटो नोएडा-ग्रेनो, दिल्ली और गाजियाबाद के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment