न्यूज़ इंडिया 9न्यूज़ इंडिया 9न्यूज़ इंडिया 9
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पंजाब
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली/एनसीआर
    • नई दिल्ली
    • जेवर
    • नोएडा
    • ग्रेटर नोएडा
    • गाजियाबाद
  • प्राधिकरण
    • यमुना प्राधिकरण
    • नोएडा प्राधिकरण
    • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • आस्था
    • राशिफल
    • आध्यात्म
    • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • Videos
  • About us
Search
© 2025 NewsIndia9. All Rights Reserved.
Reading: लिस्टिंग के एक साल में 40 प्रतिशत गिरा एलआइसी का शेयर, निवेशकों की संपत्ति 1.93 लाख करोड़ रुपये हुई कम
Share
Font ResizerAa
न्यूज़ इंडिया 9न्यूज़ इंडिया 9
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
  • दिल्ली/एनसीआर
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • राजनीती
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
Search
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » लिस्टिंग के एक साल में 40 प्रतिशत गिरा एलआइसी का शेयर, निवेशकों की संपत्ति 1.93 लाख करोड़ रुपये हुई कम
व्यापार

लिस्टिंग के एक साल में 40 प्रतिशत गिरा एलआइसी का शेयर, निवेशकों की संपत्ति 1.93 लाख करोड़ रुपये हुई कम

Rohit Kumar
Last updated: May 18, 2023 3:47 am
Rohit Kumar
Share
3 Min Read
SHARE

एलआईसी के शेयर (LIC Stock) में पैसा लगाने वाले निवेशकों को पिछले एक साल में काफी नुकसान उठाना पड़ा है. देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की शेयर लिस्टिंग के बाद पिछले एक साल के अंदर करीब 40 फीसदी तक गिर गया है, जिसके बाद में निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. पिछले एक साल में निवेशकों को करीब 1.93 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है.

17 मई 2022 को लिस्ट हुए थे शेयर 

सार्वजनिक बीमा कंपनी एलआईसी के शेयर 17 मई, 2022 को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए थे. उस समय इसके शेयर 949 रुपये के निर्गम भाव की तुलना में आठ प्रतिशत कम मूल्य पर सूचीबद्ध हुए थे. बीएसई में इसका भाव 872 रुपये और एनएसई में 867.20 रुपये प्रति शेयर था.

देश का था सबसे बड़ा IPO

एलआईसी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 20,557 करोड़ रुपये सरकार को मिले थे. यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ था. हालांकि, शेयर बाजार में सूचीबद्धता के एक साल पूरा होने पर बीएसई और एनएसई दोनों ही जगह इसके भावों में तगड़ी गिरावट आ चुकी है. बीएसई में एलआईसी का शेयर निर्गम मूल्य की तुलना में 39.92 प्रतिशत गिर चुका है जबकि एनएसई पर इसकी कीमत में 39.93 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है.

बुधवार को 570 रुपये के लेवल पर बंद हुआ शेयर

बुधवार को एलआईसी का शेयर 0.48 प्रतिशत के लाभ के साथ 570.10 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई में कंपनी का शेयर 0.44 प्रतिशत बढ़कर 570 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ.

साल में एक बार भी 949 रुपये से आगे नहीं निकला स्टॉक

बीते एक साल में एलआईसी का शेयर अधिकतम 920 रुपये के भाव पर पहुंचा और इसका निचला स्तर 530.20 रुपये रहा. पूरे साल यह एक बार भी 949 रुपये के निर्गम मूल्य से आगे नहीं निकल पाया.

घट गया LIC का मार्केट कैप

इसका परिणाम यह हुआ है कि बुधवार को एलआईसी का बाजार पूंजीकरण घटकर 3,60,588.12 करोड़ रुपये पर आ गया जबकि सूचीबद्धता के दिन इसका मूल्यांकन करीब 5.54 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 1,93,411.88 करोड़ रुपये की गिरावट आ चुकी है. बाजार मूल्यांकन के लिहाज से एलआईसी अब 13वें स्थान पर खिसक चुकी है. वहीं, सूचीबद्धता के समय यह शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल थी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
पहली तिमाही में 682.89 करोड़ रुपये रहा भारतीय जीवन बीमा निगम का नेट प्रॉफिट
आज से बदल जाएंगे आयकर से लेकर म्यूचुअल फंड से जुड़े नियम, आप पर होगा सीधा असर
सरकार ने घटाए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट
सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना जनरल मी​टिंग, निवेशकों को बड़ी सौगात दे सकते हैं मुकेश अंबानी
खुशखबरी! बिना लाइन में लगे अब IRCTC पोर्टल पर खरीद सकेंगे दिल्ली मेट्रो टिकट, DMRC का ऐलान
TAGGED:Lic ShareLIC share fell 40 percentLic Share PriceLic Share Price Todaywealth reduced

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share
Previous Article लिविंगस्टन का पावरफुल शो गया बेकार, रोमांचक मैच में दिल्ली ने मारी बाजी, मुश्किल हुई पंजाब की राह
Next Article इवेंट में खाली बैग ले जाने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, गुस्साए नेटिजन्स ने दी तरह-तरह की नसीहत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: दादरी में मकान की छत गिरने से दो मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: दादरी में मकान की छत गिरने से दो मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत
अपराध ग्रेटर नोएडा दिल्ली/एनसीआर
October 4, 2026
ग्रेटर नोएडा में गाड़ियों के काफिले संग खतरनाक स्टंट: शीशों से बाहर निकलकर युवकों ने मचाया हुड़दंग, वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा में गाड़ियों के काफिले संग खतरनाक स्टंट: शीशों से बाहर निकलकर युवकों ने मचाया हुड़दंग, वीडियो वायरल
अपराध ग्रेटर नोएडा दिल्ली/एनसीआर
October 4, 2026
नोएडा: ‘बेटा घर लौट आओ, सब ठीक हो जाएगा’… पिता के मैसेज आते रहे और अवसाद में घिरे संभव ने बालकनी से लगा दी छलांग
नोएडा: ‘बेटा घर लौट आओ, सब ठीक हो जाएगा’… पिता के मैसेज आते रहे और अवसाद में घिरे संभव ने बालकनी से लगा दी छलांग
दिल्ली/एनसीआर नोएडा
October 4, 2026
नोएडा में ‘ड्राय डे’ पर एक्शन: सेक्टर-104 में होटल संचालक और पुश्ता रोड से स्कूटी सवार शराब तस्कर धराया
नोएडा में ‘ड्राय डे’ पर एक्शन: सेक्टर-104 में होटल संचालक और पुश्ता रोड से स्कूटी सवार शराब तस्कर धराया
अपराध दिल्ली/एनसीआर नोएडा
October 4, 2026

Recent Post

  • ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: दादरी में मकान की छत गिरने से दो मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत
  • ग्रेटर नोएडा में गाड़ियों के काफिले संग खतरनाक स्टंट: शीशों से बाहर निकलकर युवकों ने मचाया हुड़दंग, वीडियो वायरल
  • नोएडा: ‘बेटा घर लौट आओ, सब ठीक हो जाएगा’… पिता के मैसेज आते रहे और अवसाद में घिरे संभव ने बालकनी से लगा दी छलांग
  • नोएडा में ‘ड्राय डे’ पर एक्शन: सेक्टर-104 में होटल संचालक और पुश्ता रोड से स्कूटी सवार शराब तस्कर धराया
  • नोएडा मतदाता सूची में धांधली का आरोप: सपा ने खोला मोर्चा, 15 हजार और फर्जी नाम उजागर
  • तलाक, 3 करोड़ कर्ज, प्री-मैच्योर बेबी… सुपरनोवा के 43वें फ्लोर से कूदने वाले संभव इन बातों से था परेशान
  • नोएडा में हूटर बजाने का विरोध किया तो महिला से मारपीट
  • कनावनी के किसानों का 52वें दिन भी धरना जारी, आंदोलन के विस्तार की तैयारी

Newsindia9

Established in 2017, News India 9 is a name to reckon with regarding social matters and crime news. The platform under the leadership of famous journalist Rohit Kumar is committed to investigative journalism. Its dedication to revealing the truth is the reason behind its history of covering social justice issues. Read More

Quick Link

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About us
  • Contact Us
  • Team “Koi Sataye Hame Bataye”

RSS feed: न्यूज़ इंडिया 9 न्यूज़ इंडिया 9

  • ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: दादरी में मकान की छत गिरने से दो मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत
  • ग्रेटर नोएडा में गाड़ियों के काफिले संग खतरनाक स्टंट: शीशों से बाहर निकलकर युवकों ने मचाया हुड़दंग, वीडियो वायरल

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[wpforms id=”84599″ title=”false”]

© 2017 NewsIndia9. All Rights Reserved. Designed by ND Solutions
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?