चीन की लैब में लीक से COVID महामारी के फैलने की है संभावना – FBI के निर्देशक

Rohit Kumar
2 Min Read

वॉशिंगटन. दुन‍िया में कोरोना ने भयंकर तबाही मचाई थी. इसकी उत्‍पत्‍त‍ि को लेकर शुरुआत से ही चीन सवालों के घेरों में रहा है. इसको लेकर कई बार ठोस दावा भी क‍िया गया था क‍ि कोव‍िड-19 महामारी (COVID-19) की उत्पत्ति चीन (China) में वुहान की एक प्रयोगशाला (Wuhan lab) से ही हुई थी. अमेर‍िका की ओर से इस बारे में कई खुफिया जानकारी भी साझा की गई हैं. अब इसकी पुष्‍ट‍ि अमेर‍िका की खुफ‍िया जांच एजेंसी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने की है.

एफबीआई के न‍िदेशक क्रिस्टोफर रे ने पुष्टि करते हुए कहा है क‍ि ब्यूरो ने आकलन किया है कि COVID-19 महामारी की उत्पत्ति चीन के वुहान (Wuhan) में एक प्रयोगशाला घटना से हुई है. इस बाबत FBI ने एक ट्वीट भी क‍िया है. इस बीच देखा जाए तो अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने भी अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की प्रबल आशंका जताई थी क‍ि कोविड-19 महामारी (Corona Pandemic) किसी प्रयोगशाला में हुई लीक का नतीजा हो सकती है.

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल में प्रकाश‍ित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई थी और बताया था कि व्हाइट हाउस और अमेरिकी संसद के प्रमुख सदस्यों को सौंपी गई एक खुफिया रिपोर्ट (US Intelligence Agency) में यह आशंका जताई गई है.

रिपोर्ट में यह भी खुलासा क‍िया गया था क‍ि अमेर‍िकी ऊर्जा विभाग ने पहले इस वायरस की उत्पत्ति को लेकर किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था. हालांकि अब नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक एवरिल हैन्स के कार्यालय द्वारा 2021 के दस्तावेज़ के अपडेट में यह नई जानकारी दी गई है. वहीं अब खुफ‍िया जांच एजेंसी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने भी इसकी पुष्‍ट‍ि कर दी है क‍ि कोरोना की उत्‍पत्‍त‍ि चीन की वुहान की एक लैब से ही हुई थी. इस लैब से न‍िकले वायरस ने ही दुन‍िया में तबाही मचाई थी.

Share This Article
Leave a Comment