आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सुस्त स्वास्थ्य सेवाएं, लापरवाह चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई

News Desk
3 Min Read

गाजियाबाद। गाजियाबाद में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर तैनात चिकित्सक और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। बेशक 30 से लेकर 55 हजार की पगार पा रहे हैं लेकिन, अनेक मरीज 55 से भी कम देख रहे हैं। सौ से अधिक केंद्रों में से 50 की रिपोर्ट बेहद खराब है।

29 मई को आयोजित की गई जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष रखी गई अप्रैल माह की रिपोर्ट देखकर डीएम भी बेहद नाराज हो गये थे। लापरवाह चिकित्सकों को नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम से हाजिरी में भी कई चिकित्सक एवं सीएचओ चालाकी कर रहे हैं।

यह बैठक प्रतिमाह होना जरूरी 

नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है। इन केंद्रों पर मेडिकल संसाधन बढ़ाये जा रहे हैं। जांच को कई मशीनें भी भेजी जा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल माह में कुल संचालित 278 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (आम) के सापेक्ष 232 द्वारा ही जन आरोग्य समिति की बैठक की रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट की गई। 56 आम द्वारा बैठकों का आयोजन ही नहीं किया गया। यह बैठक प्रतिमाह होना जरूरी है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या 123

270 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों द्वारा पोर्टल पर 20 से कम मरीजों की रिपोर्ट दर्ज की है। यानि इन केंद्रों पर तैनात चिकित्सक एवं सीएचओ 50 मरीज भी नहीं देख रहे हैं। इसके अलावा दस से कम वेलनेस सत्र आयोजित करने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या 123 है। मरीजों की सेहत संवारने के लिये रोज सत्र आयोजित किया जाना जरूरी है।आठ केंद्रों की डेली एंटी रिपोर्ट शून्य पाई गई है।

इनमें इंद्रगढ़ी,शिव वाटिका लोनी, आदर्श कालोनी डूंडाहेडा विजयनगर, अंबेडकरनगर मोदीनगर,ब्रहमपुरी निवाडी, दयापुरी मोदीनगर, खोड़ा गांव-2 और जगतपुरी मोदीनगर का आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल है।

अप्रैल माह की रिपोर्ट का विवरण

अप्रैल माह की रिपोर्ट का विवरण
क्षेत्र कुल संचालित मासिक रिपोर्ट जेएएस मीटिंग डेली रिपोर्टिंग 20 से कम वेलनेस सत्र 10 से कम
भोजपुर 30 30 25 30 24
लोनी 95 95 80 90 33
मुरादनगर 35 35 24 34 16
रजापुर 31 30 21 30 14
शहरी क्षेत्र 87 87 82 86 36

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की डेली रिपोर्ट की एंट्री पोर्टल पर बेहद कम हो रही है। इस संबंध में संबंधित प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी कर दिये गये हैं। लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक एवं सीएचओ के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जायेगी। – डा. सचिन चंद्र वैश्य, सीएमओ

Share This Article
Leave a Comment