किशोरी के साथ मकान मालिक ने की छेड़खानी, केस दर्ज

Amit
1 Min Read

आगरा। ट्रांस यमुना इलाके में एक किशोरी के साथ मकान मालिक ने छेड़खानी की। थाने में सुनवाई न होने पर परिजन पुलिस आयुक्त से मिले। इसके बाद सोमवार को केस दर्ज किया गया। ट्रांस यमुना क्षेत्र में किराये के मकान में परिवार रहता है। परिजन ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी के पिता और मां फिरोजाबाद में थे। वह अपने छोटे भाई-बहन के साथ घर में अकेली थी।

आरोप है कि 29 जनवरी की रात 12 बजे मकान मालिक ने दरवाजा खुलवाया। आरोप है कि मकान मालिक ने किशोरी से कहा कि उसकी मां का फोन आया है। वह साथ चली गई। अपने कमरे में ले गया, जहां आपत्तिजनक हरकत करने लगा। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। लोगों के आने पर आरोपी भाग गया।

Share This Article
Leave a Comment