ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, पंजाब पुलिस ने रोकी बड़ी साजिश

Amit
2 Min Read

SSP राणा बोले — राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश नाकाम, जांच जारी

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तरनतारन जिले में हथियार तस्करी से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा किया है। लखना गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों — सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह — को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े हुए थे।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छह आधुनिक पिस्तौलें बरामद की गई हैं, जिनमें दो PX5 .30 बोर और चार 9mm ग्लॉक पिस्तौलें शामिल हैं। इनके साथ जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की पूछताछ की जा रही है।

तरनतारन के एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ युवक विदेश से संचालित एक नेटवर्क से जुड़े हैं, जो पंजाब में ड्रग्स और हथियार पहुंचा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और लखना गांव से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये लोग सीमा पार के दो तस्करों से संपर्क में थे और राजोके गांव के पास ड्रोन के जरिए आई हथियारों की खेप को रिसीव करते थे।

डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में अमन-चैन बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है और ऐसे किसी भी नेटवर्क को सफल नहीं होने देगी।

Share This Article
Leave a Comment