गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में 13 निरीक्षकों के तबादले, लक्ष्मी सिंह ने कई थाना प्रभारियों को हटाया

News Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को देखते हुए बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। कमिश्नरेट के मीडिया सेल से जारी आदेश में कुल 13 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इसमें कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक संजय कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना जेवर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना सूरजपुर बनाया गया है। वहीं अजय कुमार सिंह को थाना इकोटेक तृतीय से जेवर थाने की कमान सौंपी गई है। सूरजपुर थाना प्रभारी रहे विनोद कुमार चाहर अब नालेज पार्क थाने के प्रभारी होंगे।

नालेज पार्क थाने से सर्वेश चन्द्र को हटाकर थाना एएचटी का प्रभारी बनाया गया है। एएचटी थाने में तैनात विध्यांचल तिवारी को थाना साइबर क्राइम भेजा गया है। अपराध शाखा से रणजीत कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना इकोटेक तृतीय की जिम्मेदारी दी गई है।

थाना कासना के प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल को फेस-वन थाने का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पंकज शर्मा को कासना थाने भेजा गया है। सेक्टर-142 थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन से संजय कुमार को सेक्टर-142 थाने का प्रभारी बनाया गया है।

बेहतर पुलिसिंग के लिए किया बदलाव

फेस-1 थाना प्रभारी अमित कुमार मान को आईटी सैल, सेन्ट्रल नोएडा भेजा गया है। आईटी सैल से पुष्पराज सिंह को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। वहीं प्रभारी आईजीआरएस सैल उमेश नैथानी को अब मीडिया सैल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

कमिश्नरेट का कहना है कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और बेहतर पुलिसिंग के लिए किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment