कासना पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना कासना पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शराब तस्कर रवि पुत्र कोकाराम निवासी ग्राम उदयपुर थाना जहाँगीरपुर जनपद बुलन्दशहर को साथ घरबरा रोड पर जिम्स अस्पताल के सामने झुग्गियों के पास से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक चाकू और 48 पव्वे अवैध शराब मार्का 555 गोल्ड व्हिस्की फोर सैल इन चण्डीगढ़ बरामद की है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जो शराब तस्करी का कार्य करता है। जो पूर्व में भी जेल जा चुका है। जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment