ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना जेवर पुलिस ने जान से मारने की नियत से लाठी डन्डो से मारपीट करने वाले दो वांछित अभियुक्तों पुष्पेन्द्र उर्फ भोला पुत्र रुग्गन सिंह ग्राम कुरैब थाना जेवर गौतमबुद्धनगर नीतू पुत्र रुग्गन सिंह निवासी ग्राम कुरैब थाना जेवर गौतमबुद्धनगर को कस्बा जेवर चौराहे से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्तगण थाना जेवर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 18/2023 धारा 147, 149,323,506, 307 भादवि के तहत वांछित चल रहे थे। 19 जनवरी 2023 को वादी द्वारा थाना जेवर पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त लाला,राजू,जगदीश,पुष्पेन्द्र उर्फ भोले, नीतू पुत्रगण रुग्गन सिंह निवासीगण ग्राम कुरैव थाना जेवर गौतमबुद्धनगर के द्वारा वादी के भाई जगवीर को जान से मारने की नियत से अपने हाथों मे लिए लाठी डन्डों से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। जिसके सम्बन्ध में थाना जेवर पर उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

