निर्दलीय प्रत्याशी अन्नू खान ने आधा दर्जन सोसाइटी, गाँव में जाकर निवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई के साथ मांगे वोट ।

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा दादरी विधानसभा 62 के निर्दलीय विधायक प्रत्याशी अन्नू खान ने आज ग्रेटर नोएडा की आधा दर्जन सोसाइटी का दौरा किया और झंडा रोहण कर सोसाइटी निवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं संदेश दिए, हल्द्वानी में आरिफ और कालोनी निवासियों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।

निर्दलीय प्रत्याशी अन्नू खान सामाजिक संस्था, फ्लेट बायर्स एसोसिएशन नेफोमा के अध्यक्ष भी है और पिछले 12 साल से फ्लेट बायर्स के मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं आज वेदांतम, दुर्गा इंक्लेव हैबतपुर, मेयफेर सुपरसिटी रेजीडेंसी, सुपरटेक इकोविलेज दो, रुद्रा केबिनोज और गांव हबीबपुर, हल्द्वानी में जाकर जनता से जनसंपर्क किया गणतंत्र दिवस की बधाई के साथ-साथ आने वाली 10 फरवरी को चुनाव के लिए वोट मांगे ।

अन्नू खान ने बताया कि क्षेत्र की जनता का सहयोग मिल रहा है वह बदलाव चाहते हैं वह एक अच्छे उम्मीदवार की तमन्ना रखते हैं हमने काम किया है और आगे भी करते रहेंगे, इसलिए हम क्षेत्र के विकास के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं ।

Share This Article
Leave a Comment