काठमांडू में आयोजित भारत v/s नेपाल ट्री सीरीज इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2023 में जिले के दो खिलाडियों ने भारत की टीम में रहकर पहले स्थान की जीत हासिल की

Rohit Kumar
2 Min Read

19 से 21 मई तक नेपाल के काठमांडू में आयोजित भारत v/s नेपाल ट्री सीरीज इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2023 में जिले के दो खिलाडियों ने भारत की टीम में रहकर पहले स्थान की जीत हासिल की है
जिले के दोनों खिलाडियों ने गोल्ड मैडल जीतकर अपने माता पिता, जिले और भारत का नाम रोशन किया है
खिलाडियों के जीतने पर जिले में ख़ुशी की लहर है
रिषिश सिंह ग्रेटर नॉएडा मिगसन ग्रीन अल्टीमो सोसाइटी जीटा-1 में रहते है
पुलकित परासर ग्रेटर नॉएडा एस प्लैटिनम सोसाइटी जीटा-1 में रहते है
ये दोनों खिलाडी 23 मई की शाम को ग्रेटर नॉएडा पहुंचेंगे
अंडर-14 टीम इंडिया के कोच व यूपी आर.एस.बी.ए के महासचिव आकाश रावल ने बताया की इस चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड रोलर स्केट बास्केटबॉल फेडरेशन और नेपाल रोलर स्केट बास्केटबॉल फेडरेशन के द्वारा आयोजित किया गया था
भारत टीम ने नेपाल के खिलाफ मैच में 11-03 से नेपाल टीम को हराकर भारत टीम ने पहले स्थान की जीत हासिल की है
21 मई समापन समारोह में भारत का राष्ट्रीय गाना चलाकर अंडर-14 भारत टीम के खिलाडियों को मुख्य अतिथियों ने मैडल पहनाकर टूर्नामेंट का समापन किया गया
खिलाडियों के जीतने पर माता पिता और रोलर स्केट बास्केटबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

Share This Article
Leave a Comment