मेरठ में मामूली विवाद में पत्‍नी की गर्दन काटकर हत्‍या, पति ने थाने पहुंचकर जुर्म किया कबूल

Rohit Kumar
2 Min Read

मेरठ के खरखौदा में सोमवार सुबह एक युवक ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी को धारदार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया।  घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी पति ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार खरखौदा के कस्बा तिहाई वार्ड 10 निवासी विनोद उर्फ मुरली पुत्र परमा ने सोमवार सुबह अपनी पत्नी से झगड़ा करते हुए बलकटी से उसकी गर्दन, हाथ, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार कर हत्या कर दी।

बाद में आरोपी हत्या में प्रयुक्त बलकटी को रास्ते में ही फेंक थाने पहुंच गया। तथा पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पत्नी पूनम (30) आठ माह की गर्भवती भी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर व हत्या में प्रयुक्त हथियार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूनम के दो बच्चे बबलू (5) व बेटी रूबी (3) भी हत्या के समय मौके पर ही थे। वहीं चचेरे भाई ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उस पर भी वार किया। अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

Share This Article
Leave a Comment