Lakhimpur में अनुसूचित जाति की नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी समेत पांच लाेगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में गन्ने के खेत मे दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की हालत गम्भीर होने पर उसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। किशोरी अपनी दादी को खाना देने के लिए गई थी कि इसी बीच गांव के ही एक युवक ने उसे खेत में दबोच लिया। पीड़िता को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के भाई की तहरीर पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment