प्रेम प्रसंग में मां ने ही दो मासूम बच्चों को जहर देकर मार डाला

Amit
1 Min Read

पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर रची खौफनाक साजिश

मुजफ्फरनगर-  भोपा थाना क्षेत्र के रुड़कली तालाब अली गांव में दो छोटे बच्चों की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि बच्चों की हत्या खुद उनकी मां मुस्कान ने की थी।

चार साल के अरहान और एक साल की अनाया को दूध में जहर मिलाकर पिलाया गया। पुलिस पूछताछ में मुस्कान ने कबूल किया कि उसने प्रेम संबंधों के चलते यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना के समय पति वसीम काम के सिलसिले में चंडीगढ़ में था। पहले परिजन पोस्टमार्टम कराने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद मुस्कान ने सच स्वीकार कर लिया।

पुलिस को शक तब हुआ जब मुस्कान अपना मोबाइल नहीं दिखा सकी और नंबर पर कॉल करने पर फोन स्विच ऑफ मिला। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment