हाई यूरिक एसिड को करना है कंट्रोल तो न खाएं ये फूड्स

Rohit Kumar
3 Min Read

हाई यूरिक एसिड की दिक्कत से आज बहुत से लोग परेशान हैं, इस दिक्कत की लक्षणों की बात करें तो इसमें लोगों को जोड़ों में  दर्द, जोडों का जाम होना और सूजन जैसी दिक्कतें होती हैं. यह बीमारी लोगों में काफी आम तौर पर देखने को मिल रही है. आज हम बताने वाले हैं कि युरिक एसिड बढ़ने का इलाज क्या है और यह बीमारी क्यों होती है.

क्या है यूरिक एसिड का इलाज

अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आप डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं. इसके साथ अपनी डाइट का खास ख्याल रखें. इस बीमारी में दवाई के साथ डाइट का सही होना बेहद ज़रूरी है. तो चलिए जानते हैं कि आपको किन चीजों का परहेज करना है और क्या चीजें खानी है.

प्योरीन रिच फूड को छोड़ें

पोर्क, फिश, शेलफिश, मटन, गोभी, मटर, मशरूम, राजमा, उड़द, चना और हरी मसूर का सेवन ना करें. इन सब चीजों में प्योरीन पाया जाता है जो आपके यूरिक एसिड की दिक्कत को और बढ़ा सकता है.

शुगर फूड को करें ना

कई रिसर्च में देखा गया है कि मीठी चीज़ें यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करती हैं. बाहर मिलने वाले पैक्ड फूड का सेवन ना करें, साथ ही मीठी चीज़ों को भी ना खाएं और ना पिएं

वजन कम करें और फाइबर रिच डाइट ले

जिन लोगों का वजन ज्यादा है वह अपना वजन कम करें. क्योंकि फैट सेल्स यूरिक एसिड ज्यादा बढ़ाने का काम करती हैं. इसके साथ अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स का इस्तेमाल करें. फाइबर बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने का काम करता है और साथ ही खून में शुगर लेवल को कम करता है.

क्यों बढ़ता है यूरिक एसिड

लोगों को यूरिक एसिड बढ़ने की दिक्कत खराब खानपान, स्ट्रैस और वजन ज्यादा होने की वजह से होती है. बहुत से लोगों में यह बीमारी जेनेटिकली देखने को मिलती है. जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ा होता है उन लोगो में किडनी फेल होना, डाइबिटीज और कैंसर होने की आशंका रहती है.

Share This Article
Leave a Comment