आज रेवती नक्षत्र में करें ये काम तो मिलेगी सफलता

Rohit Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली: माघ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, षष्ठी तिथि सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज का दिन काफी खास है। क्योंकि आज कई खास योग बन रहे हैं। पंचांग के अनुसार, आज सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। ऐसे में कोई भी शुभ काम करने से सफलता हासिल होगी। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज का शुभ-अशुभ समय, पंचांग, राहुकाल आदि।

आज का शुभ मुहूर्त 27 जनवरी 2023

सर्वार्थ सिद्धि योग – 27 जनवरी को शाम 6 बजकर 36 मिनट से 28 जनवरी को सुबह 6 बजकर 59 मिनट तक (अश्विनी)

अमृतसिद्धि योग – 27 जनवरी को सुबह 6 बजकर 39 मिनट से शाम 6 बजकर 36 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग – 27 जनवरी को सुबह 6 बजकर 39 मिनट से शाम 6 बजकर 36 मिनट तक (रेवती)

सिद्ध योग- सूर्योदय से दोपहर 1 बजकर 22 मिनट तक

रेवती नक्षत्र- सूर्योदय से शाम 6 बजकर 36 मिनट तक

अश्विनी नक्षत्र- शाम 6 बजकर 36 मिनट से 28 जनवरी को शाम 7 बजकर 6 मिनट तक

आज का अशुभ समय

आज का राहुकाल: 11 बजे से 12 बजकर 21 मिनट तक

यम गण्ड- दोपहर 3 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 22 मिनट तक

कुलिक – सुबह 8 बजकर 20 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 59 मिनट

सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 42 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- 27 जनवरी को सुबह 10 बजकर 47 मिनट को

चन्द्रास्त- 27 जनवरी को रात 11 बजकर 41 मिनट पर

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment