इमरान खान ने इस्लामाबाद में किया मार्च तो उन्हें उल्टा लटका देगी सरकार, पाकिस्तान के गृह मंत्री ने दी चेतावनी

Rohit Kumar
2 Min Read

पाकिस्तान में राजनीतिक उथल पुथल जारी है। सत्ता से अपदस्थ होने के बाद इमरान खान लगातार सक्रिय हैं। वे लगातार इस मांग को उठा रहे हैं कि जल्द से जल्द चुनाव करवाए जाएं। इसके लिए उन्होंने लॉन्ग मार्च निकालने की बात भी कही। इस पर पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह खान ने चेतावनी दी है कि अगर इमरान खान इस्लामाबाद की ओर लॉन्ग मार्च करते हैं तो सरकार उन्हें ‘उल्टा लटका’ देगी। पाकिस्तान मीडिया ने गृह मंत्री के हवाले से कहा, इमरान खान को नहीं पता कि सरकार इस बार उनके साथ क्या करने की योजना बना रही है।

इमरान की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती सरकार

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भीड़ के सामने सरकार किसी के जीवन की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती। मंत्री ने कहा, जब एक सशस्त्र भीड़ संघीय राजधानी पर हमला करेगी, तो सरकार किसी के जीवन की सुरक्षा की गारंटी कैसे दे पाएगी? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राणा सनाउल्लाह ने चेतावनी दी कि भीड़ की ओर से अगर कोई हिंसात्मक कार्रवाई की जाएगी, तो पुलिस इसका जवाब देगी।

पंजाब के सीएम चीमा ने गृहमंत्री खान पर साधा निशाना

मंत्री ने कहा कि सरकार ने पीटीआई के लॉन्ग मार्च से निपटने की रणनीति का खुलासा नहीं किया है। राणा सनाउल्लाह की यह टिप्पणी तब आई, जब इमरान खान ने मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पीटीआई अपने अगले कदम से सरकार को चौंका देगी। उधर पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार उमर सरफराज चीमा ने कहा कि अगर गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह खान पंजाब में प्रवेश करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) पंजाब ने मंत्री के लिए गैर-जमानती वारंट प्राप्त किया है। गिरफ्तारी वारंट 19 अक्टूबर तक प्रभावी है।

Share This Article
Leave a Comment