‘मुझे BJP ज्वाइन करने के लिए संपर्क किया, लोकसभा चुनाव से पहले 4 और AAP नेताओं की होगी गिरफ्तारी…’, आतिशी का दावा

Rohit Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसे लेकर आज मंगलवार को दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

AAP के चार और नेताओं की होगी गिरफ्तारी- आतिशी

आतिशी ने दावा किया कि भाजपा ने मुझे बीजेपी ज्वाइन करने के लिए अप्रोच किया। साथ ही ऐसा न करने पर गिरफ्तारी की धमकी दी गई। आने वाले समय में मुझे और सौरभ भरद्वाज को गिरफ्तार कराने की इनकी योजना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को कुचलने का मन बना लिया है। अब चार शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के बाद लोकसभा चुनाव से पहले वो चार और नेताओं (मुझे, सौरभ भरद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा) को गिरफ्तार करने वाले हैं।

मेरे घर पर होगी ईडी की छापेमारी- आतिशी

आप नेता आतिशी ने दावा किया कि आने वाले कुछ ही दिनों में ईडी मेरे आवास पर छापेमारी करेगी। इस दौरान मेरे रिश्तेदारों और परिवार वालों के घर पर भी ईडी की छापेमारी होगी। इसके बाद हमें समन भेजा जाएगा। फिर कुछ ही दिनों में हमें गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बावजूद हम भाजपा से डरने वाले नहीं हैं। हम आखिरी सांस तक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लोगों के लिए काम करते रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment