पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जलाया, अस्पताल जाते समय हुई मौत, शिकायत दर्ज

Amit
1 Min Read

तीसरी बेटी को जन्म देने पर वारदात को दिया अंजाम 

मुंबई। प‍रभणी जिले में व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, क्योंकि उसने तीसरी बेटी को जन्म दिया था. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुंडलिक उत्तम काले ने गुरुवार रात को गंगाखेड नाका में अपनी पत्नी मैना की हत्या कर दी. घटना के संबंध में मैना की बहन ने शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी को तीन बेटियों को जन्म देने को लेकर ताना मारता था और अक्सर इस मुद्दे पर उससे झगड़ा करता था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “गुरुवार की रात ऐसे ही एक झगड़े के बाद उसने अपनी पत्‍नी पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी. वह चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी, जहां लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. हालांकि, तब तक वह गंभीर रूप से जल चुकी थी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।”

Share This Article
Leave a Comment