घरेलू तनाव बना मौत की वजह, पति ने की आत्महत्या

Amit
1 Min Read
मृतक की पत्नी और एक युवक के बीच संबंधों को लेकर घर में चलता था विवाद
मेरठ-  परतापुर थाना क्षेत्र स्थित शताब्दी नगर सेक्टर 4बी में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने कथित रूप से घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय राजवीर पुत्र ब्रह्मानंद ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

परिवार के अनुसार, राजवीर की पत्नी के एक पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध थे, जिस कारण अक्सर विवाद होते थे। गुरुवार रात भी कहा-सुनी हुई, जिसके बाद यह दुखद घटना घटी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment