कनाडा में भीषण सड़क हादसा, 15 लोगों की हुई मौत; 10 घायल, जांच में जुटे अधिकारी

Rohit Kumar
2 Min Read

कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में गुरुवार (15 जून) को एक सेमी-ट्रेलर ट्रक और बुर्जुगों से भरी एक बस के बीच में टक्कर हो गई. इस भीषण टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. कनाडा की पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि कारबेरी शहर के पास हादसा होने के बाद रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस यूनिट मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गई थी.

RCMP मैनिटोबा के अधिकारी रॉब हिल ने संवाददाताओं से दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि लगभग 25 लोगों को ले जा रही एक बस हाईवे वन और हाईवे फाइव के चौराहे पर एक सेमी से टकरा गई. मिनीबस में ज्यादातर लोग बुजुर्ग थे.

मिनी बस में लगी आग

RCMP मैनिटोबा के अधिकारी रॉब हिल ने कहा कि दुर्घटना कारबेरी शहर के उत्तर में ट्रांस-कनाडा राजमार्ग पर हुई. दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना के बाद इलाके के आस-पास के अलग-अलग हॉस्पिटल में लोगों को भर्ती किया गया है.

सारे हॉस्पिटल को अलर्ट पर रखा गया है. कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के अनुसार बताया कि हाइवे के पास दुर्घटना के बाद मिनी बस खाई में गिर गई थी और उसमें आग लग गई थी.

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जताया दुख

दुर्घटनास्थल के करीब एक होटल में काम करने वाले निर्मेश वडेरा के अनुसार दुर्घटनास्थल पर कई इमरजेंसी गाड़ियां और दो हेलीकॉप्टर मौजूद थे. वडेरा ने टेलीफोन पर एएफपी को बताया कि दुर्घटना  को देखना वास्तव में आश्चर्यजनक था, क्योंकि कभी गाड़ी में इस तरह की आग नहीं देखी.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर दुर्घटना पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि कारबेरी, मैनिटोबा से खबर अविश्वसनीय रूप से दुखद है. मैं उस दर्द की कल्पना नहीं कर सकता जो आप महसूस कर रहे हैं, लेकिन पूरा देश आपके साथ है.

Share This Article
Leave a Comment