ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना जेवर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नीमका के पास शनिवार को तेज रफ्तार में पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने एक बाईक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची जेवर पुलिस द्वारा घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोडवेज चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय मृतक अंकित पुत्र जगदीश ग्राम लोदोना थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर का रहने वाला था। जो शनिवार को ग्राम असावटी हरियाणा से अपनी स्पेलण्डर मोटरसाइकिल नंबर HR29AV 1721 से अपने दादा किशोरी के अंतिम संस्कार में शामिल होने अपने ग्राम लोदोना आ रहा था। जैसे ही अंकित नीमका ग्राम के पास पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही हरियाणा रोडवेज की बस नंबर HR38V 8046 ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे अंकित सड़क पर गिर गया और बस उसके ऊपर से निकल गईं। जिससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने अंकित को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई विशाल की तहरीर के आधार पर जेवर पुलिस ने हरियाणा रोडवेज बस के चालक जिला सिंह पुत्र तेजराम निवासी औरंगाबाद थाना मुरकटी जनपद पलवल हरियाणा के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 037/2023 धारा 279,338,304ए भादवि के तहत पंजीकृत कर लिया है।
तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मारी मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- शाहबाद डेरी में 25 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की चाकू घोंपकर हत्या: परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
- फ्रिज से पानी लेने पर खूनी रंजिश: सुंदर नगरी में ताऊ और चचेरे भाई ने युवक की चाकू घोंपकर की हत्या
- सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD: 11 अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, 4 इमारतें सील
- फतेहपुर बेरी फार्म हाउस पार्टी पर एक्साइज विभाग का छापा: 10 लाख की अवैध शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
- Satyaniketan Collapse Warning: हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बिना पार्किंग और नक्शे के बिक रहे धड़ाधड़ फ्लैट्स
- MCD सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2026: दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता बुकलेट लॉन्च, हर घर तक पहुंचेगी
- Delhi Anti-Liquor Drive: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान— अवैध शराब पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति, नई आबकारी नीति पर काम जारी
- गाजियाबाद में शर्मनाक करतूत: बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी किरायेदार ने बनाया वीडियो, केस दर्ज
