करप्शन फ्री इंडिया के ग्रेटर नोएडा शहर अध्यक्ष बने- सत्येंद्र चौधरी

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में नरेंद्र कपासिया जी के आवास पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ग्रेटर नोएडा शहर का का अध्यक्ष के रूप में सतेन्द्र चौधरी को नियुक्त करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने संचालन जिला संरक्षक विजय शर्मा ने किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश सलाहकार डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थापित विभिन्न विभागों में जनमानस को अपना कार्य कराने में भ्रष्टाचार एवं विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान हेतु ग्रेटर नोएडा शहर में संगठन को मजबूत करने के लिए ग्रेटर नोएडा शहर की कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

संगठन के जिला संयोजक एडवोकेट अनिल भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा शहर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सत्येंद्र चौधरी को ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष अंकित त्यागी को महासचिव सुंदर प्रजापति को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतेंद्र कपासिया को उपाध्यक्ष विपिन चौहान को सचिव एवं सुनील शर्मा फतेह सिंह मृदुल पचौरी आदि को सक्रिय सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। अनिल भाटी ने बताया कि जल्द ही ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टरों में संगठन के द्वारा बैठक आयोजित की जाएंगी जिन बैठकों में शहर के लोगों को करप्शन फ्री इंडिया संगठन से जोड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की मुहिम को तेज किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment