यूपीएससी की परीक्षा में असफल हुई युवती ने की आत्महत्या, पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला शव 

Amit
2 Min Read

देहरादून। प्रेमनगर के विंग नंबर दो में रह रही युवती ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक युवती यूपीएससी की परीक्षा में सफल नहीं हो पायी, और जिससे वह परेशान रहने लगी।

एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि प्रेमनगर के विंग नंबर दो में युवती की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वहां देखा कि युवती बिस्तर पर पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि युवती के परिजनों से इस संबंध में बात की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग जब सुबह उठे तो बेटी के कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि वह पंखे के सहारे फंदे पर लटक रही थी। उसने अपनी चचेरी बहन को चार बजे के बाद एक मैसेज किया था, जिसमें उसने ओके बाए मैं जा रही हूं, लव यू बाए…लिखा था।

एसओ ने बताया कि परिजनों के अनुसार वह चार बजे उठी थी। इसके बाद उसने अपने लिए चाय बनाई। लेकिन, आधा कप ही चाय पी थी। उसने आत्महत्या से ठीक पहले चचेरी बहन को मैसेज किया और फिर यह कदम उठा लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हुई तो परेशान रहने लगी। उसका इलाज भी चल रहा था। एसओ के अनुसार मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। अभी तक मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। युवती का एक भाई दुबई में नौकरी करता है।

Share This Article
Leave a Comment