गाजियाबाद को जीडीए की बड़ी सौगात: कनावनी में 72 हेक्टेयर में विकसित होगी ‘इंदिरापुरम विस्तार योजना’, लेआउट प्लान पास

News Desk
2 Min Read

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। कनावनी में प्रस्तावित इंदिरापुरम विस्तार योजना पर जीडीए ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। 72 हेक्टेयर जमीन पर योजना को विकसित करने की तैयारी है। इसका लेआउट प्लान पास हो गया है। अब जीडीए डीपीआर तैयार करा रहा है।

जीडीए अधिकारियों का कहना है कि पहले फेज में 25 हेक्टेयर खाली जमीन पर योजना को विकसित किया जाएगा। इसका लिए लेआउट प्लान पास हो गया है। करीब एक सप्ताह में डीपीआर तैयार हो जाएगी। करीब दो महीने में काम शुरू हो जाएगा। अभी जीडीए मूलभूत सुविधाएं विकसित कराएगा। इसमें सड़क, भूखंड समेत अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।

योजना में आवासीय और व्यवसायिक भूखंड हाेंगे। प्रभावित किसानों को मुआवजा दे दिया गया है। इसके साथ ही आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। दूसरे फेज में बाकी बची जमीन पर योजना का विस्तार किया जाएगा।

योजना के तहत जीडीए ग्रुप हाउसिंग के भूखंडों को विकसित किया जाएगा। 10 से 12 ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए भूखंड विकसित किए जाएंगे। साथ ही मध्यमवर्ग के लोगों के लिए एलआइजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए जाएंगे।

योजना के तहत 300 वर्ग मीटर से 578 वर्ग मीटर तक के भूखंड

लेआउट प्लान में अलग-अलग आकार के भूखंड प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से 300 वर्ग मीटर से लेकर 578 वर्ग मीटर तक के भूखंड शामिल हैं। आपत्ति-सुझाव की प्रक्रिया पूरी होने और लेआउट को अंतिम रूप मिलने के बाद भूखंडों के विकास और आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके बाद इच्छुक खरीदारों को भूखंड खरीदने का मौका मिलेगा।

बेहतर कनेक्टिविटी पर योजना

योजना एनएच-9, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रसे वे और नोएडा-दिल्ली के पास बेहतर कनेक्टिविटी पर है। कई ग्रुप हाउसिंग आने पर मध्यवर्गीय परिवारों के आशियाना का सपना पूरा होगा।

योजना पर तेजी से काम चल रहा है। लेआउट प्लान पास हो गया है। डीपीआर तैयार कराई जा रही है। करीब दो महीने में काम शुरु हो जाएगा। – रुद्रेश शुक्ला, सहायक अभियंता जीडीए

Share This Article
Leave a Comment