
गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड 1 इलाके में सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान आईजीएल की पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भीरुक गया। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान गैस आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ा।
स्कूल के पास गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त
स्थानीय निवासी रोबिन त्यागी का कहना है कि सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास निर्माण कार्य के दौरान दोपहर करीब ढाई बजे पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान तेजी से हुए गैस रिसाव होने लगा। इसकी सूचना आईजीएल अधिकारी को दी गई।
आईजीएल टीम ने की पाइपलाइन की मरम्मत
साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम पहुंच गई। उसके बाद आपूर्ति रोक दी गई। गैस आपूर्ति ठप हाेने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची आईजीएल की टीम ने पाइपलाइन मरम्मत कर दी है।
