कंपनी खोलकर निवेशकों से करोड़ों ठगने वालों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। यात्रा कार सेवा के नाम पर टैक्सी चलाने के नाम पर फेज-3 पुलिस ने कंपनी खोलकर करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह के तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

थाना प्रभारी ने बताया कि दीपक चौधरी, विपिन तोमर और लोकपाल यादव ने यात्रा कार सर्विस के नाम से कंपनी खोली थी. इन लोगों ने विभिन्न लोगों को अपनी कंपनी में कार खरीदने और लगाने का लालच दिया। कंपनी बहुराष्ट्रीय कंपनियों और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को टैक्सी मुहैया कराएगी। साथ ही वादा किया था कि चार लाख रुपये निवेश करने के बाद निवेशक को 25 हजार रुपये प्रतिमाह की किस्त दी जाएगी. इसके अलावा कार का किराया अलग से मिलेगा। इस मामले में महिला की शिकायत पर थाना फेज-3 ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस आयुक्त के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. इसके तहत पुलिस आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करेगी।

Share This Article
Leave a Comment