ग्रेनो पुलिस अब शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर करेगी सख्ती

Rohit Kumar
0 Min Read

ग्रेटर नोएडा। हादसों को रोकने के लिए ग्रेनो पुलिस एक नया अभियान शुरू करने जा रही है। शनिवार और रविवार को छुट्टियों के दिन शहर के एक्सप्रेस-वे और प्रमुख चौराहों पर पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाएगा। इसमें शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों में बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment