सम्राट मिहिर भोज पार्क में गणेशोत्सव समारोह का आयोजन किया गया

Rohit Kumar
1 Min Read

आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणराज्य महाराष्ट्र मित्र मण्डल ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में सम्राट मिहिर भोज पार्क ( सिटी पार्क ) में गणेशोत्सव समारोह का आयोजन किया गया
इस अवसर पर मित्र मण्डल के संस्थापक चन्द्रशेखर गर्गे ( काका ) ने अतिथिगण का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत नवरत्न फोडेशन नोएडा के बाल कलाकारों द्वारा छोटे उस्तादों का धमाल -श्री अशोक श्रीवास्तव जी के सौजन्य से हुई
आज के मुख्य अतिथि मनजीत सिंह व वेद प्रकाश जी रहे उन्होंने अपने परिवार के साथ पुजा अर्चना की
इस अवसर पर वेद प्रकाश, हरेन्द्र भाटी, भुजंग राव वाडेकर मनोज, सुनील प्रधान साधना सिन्हा विधा पुराऊचुल कुलदीप शर्मा , दीपक भाटी दुर्गेशवरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment