माइनर में डूबे चार लोग, दो को निकाला बाहर और दो लापता, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम 

Amit
1 Min Read

हरियाणा।  एनसीआर माइनर में गणेश गणेश विसर्जन के लिए आए चार लोग माइनर में डूब गए। दो को बाहर निकाल लिया गया। जबकि दो की तलाश जारी है। युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के नजफगढ़ के दीचाऊं कलां से आदित्य सैनी अपने कुछ साथियों के साथ गणेश विसर्जन के लिए बादली के पास एनसीआर माइनर पर आए थे। जब वह गणपति की प्रतिमा को विसर्जन कर रहे थे तो चार लोगों का पैर फिसल गया। दो को वहां खड़े लोगों ने बचा लिया। जबकि 24 वर्षीय आदित्य सैनी और विकास की तलाश नहीं हो सकी। देर शाम हुई हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया जो  दोनों की तलाश में जुटी है। 16 घंटे बाद भी उनका सुराग नहीं लगा है। मौके पर ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जमा है। बादली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

Share This Article
Leave a Comment