पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जताई खुशी, कहा- आतंकवाद पर सटीक प्रहार

Amit
1 Min Read

देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पहलगाम हमले के जवाब में भारत द्वारा की गई कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी का इजहार किया है। डा. अग्रवाल ने कहा है कि भारत की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करती है। उन्होंने पीएम मोदी सहित सेना के जवानों को बधाई दी है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि यह भारत की कुटनीतिक जीत है, जिसमें वहां की जनता को नुकसान पहुंचाए बिना आतंकवाद पर गहरा प्रहार किया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों और उनके समर्थकों को अपने यहां पनाह देता है, ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना ने जो साहसिक परचम देते हुए आतंकवाद पर चोट पहुंचाई है, वह सराहनीय है।

डा. अग्रवाल ने पहलगाम हमले की जवाब में की गई कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सेना के जवानों को बधाई दी है।

Share This Article
Leave a Comment