दिवाली की रात फार्म हाउस में घुसकर फायरिंग, गाजियाबाद के पूर्व पार्षद को लगी गोली

Rohit Kumar
1 Min Read

गाजियाबाद में दिवाली पर आतिशबाजी के बीच पूर्व पार्षद को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, मामला कवि नगर थाना क्षेत्र के बम्हेटा गांव का है. जहां बदमाशों ने सोमवार को दिवाली के दिन पूर्व पार्षद फूल कुंवर को गोली मार दी. घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है. पुलिस का प्रारंभिक जांच में कहना है कि मामला आपसी दुश्मनी का हो सकता है क्योंकि पूर्व में गांव में हुए एक हत्याकांड में फूल कुंवर आरोपित हैं और इस मामले में वह जेल भी गए थे. इन दिनों वह जमानत पर चल रहे हैं.

Share This Article
Leave a Comment