कनावनी की झुग्गियों में लगी भीषण आग ,चपेट में आकर 20 से ज्यादा गायों की दर्दनाक मौत

Rohit Kumar
2 Min Read

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कानावनी इलाके में उस समय अफरा-तफरी का माहौल मच गया।जब एकाएक वहां बसी हुई झुग्गियों में भीषण आग लग गई।आग लग जाने से वहां भगदड़ मच गई। इतना ही नहीं आज फैलते हुए नजदीक में ही बनी एक गौशाला तक भी पहुंच गई। जहां आग की चपेट में कई गाय भी आ गई और उनकी जलकर दर्दनाक मौत भी हो गई।आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।लेकिन आप पर हाथ इतनी भयावह है ।इस बात का अंदाजा तस्वीरों को देखकर आप खुद ब खुद लगा सकते हैं। आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

इतना ही नहीं झोपड़ियों में रखे हुए छोटे सिलेंडर भी इस आग की जद में आ गए और ब्लास्ट हो कर जलने लगे तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख और सुन सकते हैं। किस कदर आग के भीतर ब्लास्ट हो रहे हैं।गौशाला के संचालक ने बताया कि उसकी गौशाला में सैकड़ों गाय थी।जो कि इसकी जद में आ गई हैं। वहीं दूसरी ओर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का पुरजोर प्रयास भी कर रहे हैं। लेकिन उस इलाके में अधिक मात्रा में झुग्गी होने के कारण और सूखा कबाड़ होने के कारण आग दूर-दूर तक फैल गई और इलाके में धुआं ही धुआं छा गया।

Share This Article
Leave a Comment