बरेली में एसवी पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़‍ियां मौजूद

Rohit Kumar
1 Min Read

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की गली नंबर एक में बुधवार दोपहर को तकरीबन एक बजे पेंट फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी से धुएं का गुबार उठता देख इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास की फैक्टरियों से कर्मचारी बाहर आए गए।

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। पेंट फैक्टरी में केमिकल होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया है। इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Share This Article
Leave a Comment