गाजियाबाद: ट्रोनिका सिटी में शराब पीने के दौरान विवाद, दोस्त ने डंडे से पीट-पीटकर की व्यक्ति की हत्या

News Desk
2 Min Read

यूपी के गाजियाबाद स्थित ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के गढ़ी कटिया अंडरपास के पास शराब पीने के दौरान दोस्त ने सिर में डंडा मार कर व्यक्ति की हत्या कर दी। दोनों ने अंडरपास के पास कचौड़ी-ब्रेड की दुकान पर काम करते थे। दुकान मालिक ने मौके पर पहुंच कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

शरीर पर थे चोट के निशान

एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 3:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दिलीप कुमार उम्र 50 वर्ष को अस्पताल लाया गया था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी में पता चला कि दिलीप कुमार गढ़ी कटिया अंडरपास के पास रोहित चौधरी पुत्र किरणपाल चौधरी निवासी रामपार्क की कचौड़ी-ब्रेड पकोड़े की दुकान पर कार्य करता था।

क्यों हुआ विवाद?

मृतक के साथ नरेंद्र पुत्र रामदीन निवासी कस्बा तिलहर, जनपद शाहजहांपुर व अन्य कर्मचारी भी काम करते हैं। बुधवार रात दोनों कर्मचारियों दुकान बंद होने के बाद शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज एवं विवाद हो गया। आरोप है कि नरेंद्र ने डंडे से दिलीप कुमार के साथ मारपीट की। जिससे दिलीप कुमार घायल हो गया। दुकान मालिक रोहित चौधरी ने बताया कि दिलीप करीब 15 दिन पूर्व से काम कर रहा था।

Share This Article
Leave a Comment