डीएमआईसी एवं डीएफसीसी से प्रभावित किसानों ने राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी जी को दिया यह खास ज्ञापन

Rohit Kumar
2 Min Read

आज दिनांक 29/12/2021 को डीएमआईसी एवं डीएफसीसी से प्रभावित किसानों का प्रतिनिधिमंडल तेज़ सिंह भाटी पूर्व मंत्री (उत्तर प्रदेश) के बेटे एडवोकेट इंद्रवीर भाटी (देवटा)के आह्वान पर किसान एकता संघ के राष्ट्रीय (कोषाध्यक्ष) मनीष भाटी बी.डी.सी के नेतृत्व में किसानो के मशीहाँ राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी जी से दिल्ली उनके आवास पर मिलकर क्षेत्र के किसानों के साथ हो रहे अत्याचार से ज्ञापन के माध्यम से उनको अवगत कराया डीएमआईसी एवं डीएफसीसी से प्रभावित किसान 2013 के नए कानून के तहत मुआवजा और रोजगार आदि की मांग कर रहे हैं किसान 176 दिन से बोड़ाकी गांव में और 16 दिन से पल्ला गांव में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार और प्राधिकरण के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों को पूरा आश्वासन दिया की मैं आपके साथ सदैव खड़ा रहूंगा और कहा कि किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस मौके पर किसान नेता मनीष भाटी बीडीसी,अजब सिंह प्रधान नेता किसान संघर्ष समिति ग्रेटर नोएडा रविंद्र भाटी बोडाकी, सुधीर कसाना जी ,उमेश भाटी एडवोकेट देवटा,राजपाल चौधरी, रामपाल नागर, उमर ख़ान,आदि सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे

Share This Article
Leave a Comment