अवैध संबंधों में हुआ किसान का कत्ल, महिला का पति गिरफ्तार

Rohit Kumar
3 Min Read

सहारनपुर में शुक्रवार को हुई किसान हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने रविवार को पड़ोस में रहने वाले संजय को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पत्नी रीता के मृतक मुनेश से अवैध संबंध थे। इसके चलते संजय ने मुनेश को फावड़े से काटकर हत्या कर दी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी बोला- मेरी पत्नी से था अवैध संबंध

पुलिस की कड़ी पूछताछ में हत्यारोपी संजय ने बताया कि मेरी शादी 20 साल पहले अंबेहटा चांद की रीटा से हुई थी। उसके एक बेटी और एक बेटा है। मेरे ससुर के कोई बेटा नहीं था। उनकी मौत के बाद वह अंबेहटा चांद में आकर रहने लगा। मेहनत मजदूर कर अपना और परिवार का पेट पालने लगा।

पड़ोस में ही मुनेश रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। मेरी पत्नी उसके खाने-पीने का ध्यान रखती थी। इसी बीच मेरी पत्नी के पड़ोस के संजय से अवैध संबंध हो गए। 22 जुलाई की रात को 10 बजकर 30 मिनट पर मुनेश अपने घर पर अकेला सो रहा था। इस दौरान उसकी फावड़े से काट डाला था।

अविवाहित था मृतक किसान
बड़गांव थानाक्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद का मुनेश के पास डेढ़ बीघा जमीन है। वह अविवाहित था। इसी जमीन से गुजर-बसर करता था। अधिकतर वह अपने गांव के ही तेल्लू यानी संजय के घर रहता था।

शनिवार सुबह तेल्लू की बेटी रीटा मुनेश के लिए घेर में चाय लेकर पहुंची तो वहां मुनेश का शव खून से लथपथ पड़ा था।

पुलिस ने शराब के ठेके से किया गिरफ्तार

हत्यारोपी संजय ने मृतक मुनेश के सिर पर कई वार फावड़े से किए थे। मृतक मुनेश के सिर को चकनाचूर कर दिया था। हत्या को देखकर आस-पास के ग्रामीण भी घबरा गए थे। क्योंकि उसका कोई भी दुश्मन नहीं था।

पुलिस ने रविवार को हत्यारोपी संजय को शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो सब राज बताया। हत्यारोपी ने हत्या के समय पहने हुए कपड़े भी बरामद किए हैं।

एसपी देहात सूरज राय का कहना है कि संजय की पत्नी का मुनेश का अवैध संबंध था। इस कारण उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है।

Share This Article
Leave a Comment