बागेश्वर में उफनती सरयू नदी में युवक ने लगाई छलांग, एसडीआरएफ और फायर की टीमें खोज में जुटी

Rohit Kumar
1 Min Read

बागेश्वर: बागेश्वर में सरयू नदी पर बने झूला पुल से एक युवक ने उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर तक युवक नदी की लहरों से जूझता दिखाई दिया फिर बह गया। पुलिस और फायर विभाग की टीम सरयू में युवक की खोजबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार युवक ने सरयू नदी पर बने झूला पुल से नदी में कूद मारी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते वह लहरों से जूझ रहा था। लोगों ने युवक को नदी में तैरते और फिर बहते देखा, लेकिन उफनती नदी में कूदकर उसे बचाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया। जल पुलिस ने छल्ले डालकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि युवक बहकर काफी दूर निकल गया है। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम युवक की खोजबीन में जुटी है। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

Share This Article
Leave a Comment