फरीदाबाद: शादी के दबाव में प्रेमिका की हत्या, आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Amit
2 Min Read

फरीदाबाद। होटल के कमरे में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार दीपक को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की जांच अपराध शाखा डीएलएफ की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक दिल्ली के बदरपुर स्थित मोहन बाबा नगर का रहने वाला है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि उसका शिब्बा नाम की युवती से करीब 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिब्बा शादी के लिए दबाव डाल रही थी, जिससे परेशान होकर दीपक ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

24 जुलाई को दीपक शिब्बा को फरीदाबाद की आईपी कॉलोनी स्थित एक होटल में लेकर गया और वहां चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह होटल से फरार हो गया।

यह मामला 25 जुलाई की दोपहर पुलिस के संज्ञान में आया, जब होटल प्रबंधन ने सूचना दी कि एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही। मौके पर पहुंची सेक्टर-31 थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बैड पर युवती मृत पड़ी थी। उसकी पहचान दिल्ली के मोहन बाबा नगर निवासी शिब्बा के रूप में हुई।

जांच में पता चला कि शिब्बा 24 जुलाई की सुबह 10:30 बजे अपने कार्यस्थल, फरीदाबाद एनआईटी स्थित आईसीआईसीआई बैंक के लिए घर से निकली थी। अगले दिन उसके परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। मृतका की मां के बयान पर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a Comment