करोल बाग में फर्जी मोबाइल निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Amit
2 Min Read

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की विशेष कार्रवाई में करोल बाग क्षेत्र से एक बड़ी साइबर धोखाधड़ी उजागर हुई है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की टीम ने ‘ऑपरेशन साइबरहॉक’ के तहत बीडनपुरा इलाके में छापेमारी कर अवैध मोबाइल निर्माण व IMEI नंबर बदलने वाले अड्डे का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को हिरासत में लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, करोल बाग पुलिस पिछले दो हफ्तों से क्षेत्र में नकली मोबाइल फोन गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान गली नंबर 22 स्थित एक इमारत में चल रही संदिग्ध फैक्ट्री की जानकारी मिली, जिसके आधार पर टीम ने दबिश दी।

छापेमारी में 1826 मोबाइल फोन (स्मार्टफोन और कीपैड दोनों) जब्त किए गए। साथ ही IMEI बदलने में इस्तेमाल होने वाला लैपटॉप, WriteIMEI 2.0 सॉफ़्टवेयर, IMEI स्कैनर, बड़ी मात्रा में मोबाइल पार्ट्स और प्रिंटेड IMEI स्टिकर भी बरामद किए गए।

पुलिस ने जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस तरह हुई है—

  1. अशोक कुमार (45) – फैक्ट्री संचालक, निवासी ककरोला

  2. रामनारायण (36) – निवासी तिलक नगर

  3. धर्मेंद्र कुमार (35) – निवासी मोती नगर

  4. दीपांशु (25) – निवासी मंडावली

  5. दीपक (19) – निवासी ओल्ड महावीर नगर

पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर इस रैकेट के अन्य सदस्यों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment