तहसील दादरी प्रांगण में आयोजित किया गया विधिक साक्षरता शिविर

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव (पूर्णकालिक) के दिशा-निर्देशन में तथा विवेकानन्द मिश्रा तहसीलदार दादरी की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील दादरी प्रांगण में वादकारियों केे मध्य विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं जैसे निःशुल्क कानूनी सहायता, मध्यस्थता द्वारा विवादों को आपसी सुलह समझौते द्वारा निस्तारित कराना, लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, विधिक साक्षरता शिविरों के महत्व आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई। शिविर में विवेकानन्द मिश्रा तहसीलदार दादरी, अशोक कुमार राजस्व निरीक्षक के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में नामित पीएलवी राजवीर सिंह व शवी हसन सहित अधिक संख्या में वादकारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment