ग्रेटर नोएडा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर औषधि निरीक्षक एवं पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस टीम द्वारा सयुंक्त रूप से महताब पुत्र समीरउद्दीन निवासी धूम मानिकपुर के कब्जे से बिना लाइसेन्स गाजियाबाद से लायी जा रही 1 लाख रुपए की औषधियों को बरामद किया गया। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने जानकारी देते हुए बताया कि महताब से पूछताछ करने पर बताया गया कि उसके द्वारा औषधि को गाज़ियाबाद की फेमस मेडिकल एजेंसी फर्म से बिना बिल पर क्रय किया गया है, सभी औषधि को बिना औषधि लाइसेन्स या क्रय बिल के दादरी स्तिथ विभिन्न मेडिकल स्टोर पर ले जाया जाना था, जिनके संबंधित अभिलेखों को प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके क्रम में मौके से ही एक औषधि का नमूना संगृहीत किया गया और बाकी बची औषधि को ज़ब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि औषधि की कुल कीमत करीब 1 लाख आंकी गई है। नमूने की जांच रिपोर्ट आने और औषधि के प्रस्तुत बिल के सत्यापन करने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
बिना वैध औषधि लाइसेन्स के गाज़ियाबाद से लायी जा रही 1 लाख की दवा ज़ब्त
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- शाहबाद डेरी में 25 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की चाकू घोंपकर हत्या: परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
- फ्रिज से पानी लेने पर खूनी रंजिश: सुंदर नगरी में ताऊ और चचेरे भाई ने युवक की चाकू घोंपकर की हत्या
- सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD: 11 अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर, 4 इमारतें सील
- फतेहपुर बेरी फार्म हाउस पार्टी पर एक्साइज विभाग का छापा: 10 लाख की अवैध शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
- Satyaniketan Collapse Warning: हादसों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बिना पार्किंग और नक्शे के बिक रहे धड़ाधड़ फ्लैट्स
- MCD सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 2026: दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता बुकलेट लॉन्च, हर घर तक पहुंचेगी
- Delhi Anti-Liquor Drive: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान— अवैध शराब पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति, नई आबकारी नीति पर काम जारी
- गाजियाबाद में शर्मनाक करतूत: बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी किरायेदार ने बनाया वीडियो, केस दर्ज
