नोएडा संवाददाता, ईएमसीटी की टीम द्वारा नववर्ष के प्रथम त्योहार मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनवायी गई जिसे बच्चों और 200 से अधिक मजदूरों को वितरित किया गया। साथ ही सर्दी को देखते हुए ईएमसीटी द्वारा एक बार पुनः कंबल वितरण किए गए। इस बार इंद्रजीत सिंह के द्वारा क़रीब 100 कंबलो का वितरण में सहयोग किया गया। उनके द्वारा ईएमसीटी के कार्यों की बहुत सराहना के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।आज ज्ञानशाला में आये अथितिगणों ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया और उनको भविष्य में आगे बढ़ने की सीख दी। इस मुहिम में रेखाबेन डेकीवाड़िया,सूचित डेकीवाड़िया,इंद्रजीत सिंह,महेंद्र प्रताप सिंह, राजीव सिंह, राजहंस गौतम,सुबोध वर्मा,वरुणा सिंह,शिवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
