जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता

Rohit Kumar
2 Min Read

लद्दाख के लेह जिले में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटको से धरती कांपी है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों राज्यों में रविवार तड़के भूकंप आया. हालांकि दोनों भूकंप में किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) से मिली जानकारी के अनुसार, लेह से 295 किलोमीटर उत्तर पूर्व में रविवार तड़के 2 बजकर 16 मिनट पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे पहले शनिवार (17 जून) रात 9. 44 बजे भी भूकंप आया था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 थी. हालांकि दोनों बार आए इस भूकंप में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है.

लेह-लद्दाख के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर के कटरा में रविवार तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर भूकंप आया. जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.1 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट किया जम्मू-कश्मीर के कटरा में आज ​​तड़के करीब 3:50 बजे भूकंप आया. इससे पहले शनिवार (17 जून) रात 9 बजकर 55 मिनट पर भूकंप आया था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 रही. इसका लोकेशन डोडा पाया गया.

Share This Article
Leave a Comment