फिर बढ़ी ‘आदिपुरुष’ की कमाई, तीन दिन में बना डाला रिकॉर्ड

Rohit Kumar
2 Min Read

साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के तीसरे दिन की कमाई का शुरुआती आंकड़ा सामने आ गया है। ‘आदिपुरुष’ के सीन्स और डायलॉग्स पर हो रहे विवाद के बावजूद रविवार के दिन फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला है। फिल्म ने शनिवार के मुकाबले रविवार के दिन 2.68 फीसदी ज्यादा कमाई की है। आइए जानते हैं, फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के साथ-साथ फिल्म के वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में।

तीसरे दिन किया इतने करोड़ रुपए का कारोबार

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन फिल्म ने 86.75 करोड़ रुपए की कमाई की। फिर फिल्म को मिल रहे नेगेटिव रिव्यू की वजह से फिल्म की कमाई में 24.78 फीसदी की गिरावट आई और फिल्म ने दूसरे दिन 65.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। हालांकि, विरोध के बावजूद तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म ने 67 करोड़ रुपए की कमाई की है। इन शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने तीन दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 219 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में शामिल हुई आदिपुरुष

बता दें, शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। हालांकि, ‘आदिपुरुष’ ने आते साथ ही ‘पठान’ का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक तरफ जहां, ‘पठान’ ने शुरुआती तीन दिनों में 166.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरी तरफ, ‘आदिपुरुष’ ने शुरुआती तीन दिनों में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

ट्रेड एनालिस्ट मनोबला विजयबालन के मुताबिक, ओम राउत और मनोज मुंतशिर की फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने तीन दिन में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। अब देखना ये होगा कि बैन की मांग के बीच फिल्म मंडे टेस्ट पास कर पाती है या नहीं।

Share This Article
Leave a Comment