घने कोहरे के चलते हुआ भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियां आपस में भिड़ी, चार लोगों की हुई मौत 

Amit
2 Min Read

हरियाणा।  हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर उलकाना के सूरेवाला चौक के पास घने कोहरे के चलते कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में पीछे से आई गाड़ी भी टकरा गई। कुछ लोग राहत बचाव के लिए पहुंचे तो पीछे से आया ट्रक लोगों पर चढ़ गया। इसके बाद ट्रक भी पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौत बताई जा रही है। कुछ लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8 बजे उकलाना के सूरेवाला चौक से एक कार चंडीगढ़ की ओर जा रही थी।कार घन कोहरे के कारण नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर पर जा टकराई ,जिसके बाद पलट गई। इस कार के पीछे आ रही दूसरी कार का चालक भी ब्रेक नहीं लगा सका। उसकी कार भी हादसाग्रस्त कार में जा टकराई। कारों में फंसे घायल लोगों को बचाने के लिए मौके पर आसपास के लोग पहुंचे।

लोग कार चालकाें को निकालने का प्रयास कर रह थे। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार ने राहत बचाव के लिए अए लोगों को कुचल दिया। जिसके बाद ट्रक पलट गया। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत होने की प्राथमिक सूचना है। जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी।जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। वाहनों को दूसरी ओर डायवर्ट किया गया।

Share This Article
Leave a Comment