आम आदमी पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार, आप के प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

Amit
1 Min Read

हरियाणा।  आम आदमी पार्टी हरियाणा में निकाय चुनाव अकेले अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। हरियाणा आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सेक्टर 27 प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। गुप्ता ने कहा कि आप अपने सिंबल पर चुनाव में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अगर आप के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ती तो निश्चित ही वर्तमान नतीजे अलग होते। कांग्रेस हाईकमान की मंशा थी कि आप के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ें। लेकिन, हरियाणा नेताओं के कारण गठबंधन नहीं हुआ और चुनाव परिणाम बदल गया।

किसानों के मुद्दे पर सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं। किसानों को दिल्ली जाने से रोका जाना गलत है। पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से किसानों के लिए किए वादों को भुला दिया गया। उसी वादों को याद दिलाने के लिए किसान सड़क पर उतरे हैं।

Share This Article
Leave a Comment