नशे मे धुत बेटे ने कुल्हाड़ी से किया पिता पर वार, इलाज़ के दौरान हुई मौत 

Amit
2 Min Read

ऊधम सिंह नगर। बुधवार को दिनेशपुर के मोहनपुर नंबर गांव में नशे में धुत बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन घायल को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विवाद बना हत्या का कारण

मोहनपुर नंबर एक निवासी गुरपद विश्वास का अपने मंझले बेटे कन्हई विश्वास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पहले पिता ने गुस्से में कुल्हाड़ी उठाकर बेटे पर वार कर दिया। लेकिन उसी दौरान कन्हई ने कुल्हाड़ी छीन ली और गुस्से में आकर पिता के पीठ और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल गुरपद को गंभीर हालत में पहले गदरपुर और फिर हल्द्वानी के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शराब के नशे और आपसी झगड़े को हत्या की वजह माना जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment