महिला से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी काबू, आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

गाजियाबाद- मोदीनगर की एक आवासीय कॉलोनी में टाइल्स और पत्थर लगाने का कार्य कर रहे एक शख्स को महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया गया।

पीड़िता ने बताया कि जुलाई माह में जब उसके घर में टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा था, उस दौरान मेरठ के सिवाल खास निवासी जावेद उर्फ मुदस्सिर नामक युवक ने मौका पाकर अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने न केवल महिला को बल्कि उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने महिला के पति को धमकाते हुए कहा था कि अगर उसने अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा, तो उसकी गर्दन काटकर गंगनहर में फेंक देगा।

घटना के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को आखिरकार बृहस्पतिवार को सिवाल खास, मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी से पीड़िता और उसके परिवार ने राहत की सांस ली है।

Share This Article
Leave a Comment